दीपिका पादुकोण भी अच्छी गायिका है

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अच्छी गायिका है। रणवीर सिंह ने मुंबई में उनका म्यूजिक लेबल इंकइंक लॉच किया। रणवीर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी बहुत अच्छी गायक है लेकिन सबके सामने वह नहीं गातीं। रणवीर सिंह ने बताया कि पत्नी दीपिका सिर्फ और सिर्फ उनके लिए ही गाना गाती है जिसके बाद वहां पर उपस्थित सभी लोग हंस पड़े।

रणवीर सिंह ने इस मौके पर तीन उभरते हिपहॉप गायकों को भी लांच किया। उन्होंने एक वीडियो भी लॉन्च किया। रणवीर सिंह ने कहा कि वह उभरते गायकों को मौका देना चाहते हैं। इसलिए भी यह जरूरी था क्योंकि हिंदुस्तानी हिपहॉप म्यूजिक अभी भी बहुत ही शुरुआती दौर में है और उसके लिए बहुत कुछ किए जाने की आवश्यकता है।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    रायपुर : उद्योग मंत्री के प्रयासों से कोरबा में बिछेगा सड़कों का जाल, बजट में सौगातों की बौछार

    रायपुर कोरबा शहर समेत जिले को विकसित बनाने के क्रम में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के सशक्त प्रयासों से 150 से अधिक सड़क परियोजना, सिंचाई परियोजना,…