कांग्रेस के रावत होंगे केंद्रीय मंत्री के सामने

मुरैना में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सामने कांग्रेस ने पूर्व मंत्री रामनिवास रावत को मैदान में उतारा है, लेकिन केंद्रीय मंत्री का कहना है कि उन्हें खुद नहीं पता कि वह मुरैना से चुनाव लडेंगे या नहीं। असल में, उन्हें भोपाल से दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ाने की चर्चा है। गुरुवार को शाम कांग्रेस ने मुरैना लोकसभा सीट से रामनिवास रावत को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं, भाजपा ने यहां से पहले ही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मैदान में उतार चुकी है।

जबकि यहां से सांसद अनूप मिश्रा का टिकट काट दिया गया था। हालांकि गुरुवार को शिवपुरी के पोहरी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में चुनाव लड़ने को लेकर नया बयान देकर चौंका दिया। उन्होंने कहा कि मुझे भी पता नहीं है कि मैं मुरैना से चुनाव लड़ूंगा या नहीं।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं कहीं से भी चुनाव लडूं, पोहरी के कार्यकर्ताओं से संबंध हमेशा बने रहेंगे। मालूम हो कि लगातार कार्यकर्ताओं के बीच इस तरह की चर्चा है कि तोमर मुरैना सीट छोड़कर भोपाल से भाजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं। मालूम हो कि सबसे पहली सूची में भाजपा में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।

कांग्रेस समिति की ओर से मुरैना से पूर्व मंत्री रामनिवास रावत को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। इसके साथ ही ये तय हो गया है कि मुरैना में कांग्रेस के रावत के लिए लड़ाई कांटे की होगी। क्योंकि उनके सामने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर होंगे।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…