Priyanka Chopra Jonas को पति Nick Jonas से मिला यह खूबसूरत तोहफा

प्रियंका चोपड़ा जोनस Priyanka chopra jonas और निक जोनस Nick jonas की जब से शादी हुई है उसके बाद से दोनों लगातार सुर्खियों में हैं। प्रियंका अपने फैंस के लिए उनसे जुड़ी अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब प्रियंका ने कुछ खास चीज अपने फैंस को बताई है।

प्रियंका चोपड़ा जोनस को एक खास तोहफा पति से मिला है जिसको लेकर उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में जानकारी दी है। प्रियंका ने हाल ही में स्टोरी में एक फोटो शेयर की है जिसमें वे खूबसूरत सैंडल पहनी नजर आ रही हैं और उसका कलर पिंक है। खास बात यह है कि इसमें उन्होंने पति निक जोनस को टैग किया है। तो बता दें कि, यह खूबसूरत तोहफा प्रियंका को पति से मिला है। प्रियंका ने इसे शेयर करते हुए एक दिल भी बनाया है।

प्रियंका ने स्टोरी मेें इस गिफ्ट के बारे में बताने के साथ-साथ एक पोस्ट और शेयर की है जिसमें निक जोनस की क्यूटनेस को देखा जा सकता है। यह एक वीडियो है जिसमें निक रेत के अंदर हैं और सिर्फ उनका चेहरा नजर आ रहा है। और वे क्यूट अंदाज में एक्ट कर रहे हैं।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    रायपुर : उद्योग मंत्री के प्रयासों से कोरबा में बिछेगा सड़कों का जाल, बजट में सौगातों की बौछार

    रायपुर कोरबा शहर समेत जिले को विकसित बनाने के क्रम में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के सशक्त प्रयासों से 150 से अधिक सड़क परियोजना, सिंचाई परियोजना,…