सीबीएसई ने कम किया 9वीं व 10वीं का सेलेबस

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने कक्षा 9वीं और 10वीं की सामाजिक विज्ञान की पुस्तकों से तीन चैप्टर को हटा दिया है। हालांकि, ये तीनों चैप्टर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एंव प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के मोबाइल एप ई-पाठशाला पर उपलब्ध रहेंगे।

पहले कक्षा 9वीं और 10वीं की इतिहास की किताब में आठ-आठ चैप्टर होते थे, लेकिन अब सिर्फ पांच होंगे। जिन चैप्टर को हटाया गया है वे कम से कम 70 पेज में होते थे। एनसीईआरटी हर साल लोगों से बुक के संबंध में टीचर, स्टूडेंट्स के साथ-साथ अभिभावकों से सुझाव लेता है। ऐसे में लंबे समय से सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में इतिहास के बोझ को कम करने का सुझाव फीडबैक के दौरान दिए जा रहे थे। इसी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

सामाजिक विज्ञान में इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, भूगोल और अर्थशास्त्र आते हैं। नौवीं क्लास में विज्ञान और मैथ्स में करीब 15-15 चैप्टर होते हैं,जबकि सामाजिक विज्ञान में 24 होते हैं। 10वीं में मैथ्स और विज्ञान में 16-16 चैप्टर हैं, जबकि सामाजिक विज्ञान में 28 चैप्टर हैं। अब इतिहास के कुछ चैप्टर हटाने के बाद नौवीं में सामाजिक विज्ञान के 20 और 10वीं में 25 चैप्टर रह जाएंगे।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…