आरक्षक बेटे की पिता ने की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

बुधवार देर रात शराब के नशे में घर पहुंचे एक पुलिस आरक्षक की उसके ही पिता ने कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। मृतक अभय छतरपुर पुलिस रेंज में आरक्षक के पद पर पदस्थ था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज थानाक्षेत्र के श्रीराम नगर में रहने संतोष गंगेले का बेटा अभय गंगेले (32) पुलिस में सिपाही थी। बीती रात अभय बहुत ज्यादा शराब पीकर घर पहुंचा। घर पहुंचते ही उसने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। वो परिजनों से मारपीट कर ही रहा था कि बीच-बचाब करने उसके पिता संतोष आ गए। बेटे से परिजनों से मारपीट न करने की उन्होंने हिदायत दी ही थी कि अभय पिता से मारपीट करने लगा। गुस्से में आकर पिता संतोष ने बेटे अभय पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि कुल्हाड़ी अभय के सिर में लगी थी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

  • Related Posts

    Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ अपनी वजहें हैं!

      लेखक—धर्मेंद्र त्रिवेदी,वरिष्ठ पत्रकार भोपाल की मेज पर रखा लौंग-इलायची का जार, नाम के साथ मां का नाम और ग्वालियर का अपनापन… Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ…

    इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर पति पर हमला, जमकर तोड़फोड़; दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

    पार्षद पति सुमित तलरेजा से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर उनके…