स्पाइस जेट की चेन्नई फ्लाइट 20 अप्रैल के बाद हाेगी शुरू

राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही एअर इंडिया पुणे के लिए फ्लाइट अॉपरेशन शुरू करेगा। इसके लिए एअर इंडिया ने पुणे एयरपाेर्ट प्रशासन से स्लाॅट मांगा है। इस फ्लाइट के शुरू हाेने से एविएशन मैप पर भाेपाल दाेबारा पुणे से कनेक्ट हाे जाएगा। जबकि स्पाइस जेट की भाेपाल-चेन्नई फ्लाइट 20 अप्रैल के बाद शुरू हाेगी। इन फ्लाइट्स के शुरू हाेने से भाेपाल 12 शहराें से कनेक्ट हाे जाएगा।

एयरपाेर्ट प्रशासन के मुताबिक एअर इंडिया भाेपाल-पुणे फ्लाइट काे इस महीने के अाखिरी में शुरू करेगा। इस फ्लाइट काे एअर इंडिया ने विमान की शार्टेज के कारण बंद कर दिया था। कंपनी ने इस फ्लाइट काे शुरू करने का फैसला मार्च में स्पाइस जेट द्वारा भाेपाल – पुणे फ्लाइट के ट्रायल रन से लाेड टेस्टिंग के फीडबैक के अाधार पर लिया है। लेकिन, पुणे एयरपाेर्ट प्रबंधन की अाेर से भाेपाल-पुणे फ्लाइट के लिए स्लाट नहीं मिलने के कारण इसके शुरुआत की तारीख अाैर शेड्यूल तय नहीं किया है।

स्पाइस जेट की भाेपाल – चेन्नई फ्लाइट 20 अप्रैल के बाद शुरू हाेगी। इस फ्लाइट काे 31 मार्च से शुरू हाेना था। लेकिन, विमानाें की कमी के कारण कंपनी ने इस फ्लाइट की शुरुआत 11 अप्रैल से करने का फैसला लिया था। कंपनी ने विमानाें की कमी की समस्या बरकरार रहने के कारण इसकी शुरुआत 20 अप्रैल के बाद करने का फैसला लिया है।

  • Related Posts

    Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ अपनी वजहें हैं!

      लेखक—धर्मेंद्र त्रिवेदी,वरिष्ठ पत्रकार भोपाल की मेज पर रखा लौंग-इलायची का जार, नाम के साथ मां का नाम और ग्वालियर का अपनापन… Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ…

    इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर पति पर हमला, जमकर तोड़फोड़; दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

    पार्षद पति सुमित तलरेजा से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर उनके…