चीन में मालगाड़ी के पटरी से उतरने से चार मरे

चीन में हेनान प्रांत के गोंग्यी शहर में बुधवार रात मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के कारण चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लापता हैं। मालगाड़ी में एल्यूमिनियम अयस्क ले जाया जा रहा था।

गोंग्यी सिटी के प्रचार विभाग ने गुरुवार को बताया कि एल्यूमिनियम कॉरपोरेशन ऑफ चाइना के स्वामित्व वाली ट्रेन के पटरी से उतर जाने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। यह हादसा कल रात 10 बजे के करीब हुआ। हादसे के बाद से चालक दल के चार सदस्य और दो ग्रामीण लापता थे जिनमें से पहले व्यक्ति का शव दोपहर बाद 1230 बजे मिला। उसके बाद से तीन और लोगों के शव बरामद कर लिये गये हैं।

दुर्घटनास्थल पर मालगाड़ी के 13 डिब्बे और इंजन पटरी से उतर कर आपस में उलझ गये जिनमें लौह अयस्क भरा हुआ है। ट्रेन में 2350 टन वजनी 25 डिब्बे लगे हुए हैं जिनमें से प्रत्येक में 60 टन सामान उठाने की क्षमता है। हादसे के बाद से इस मार्ग पर सभी ट्रेनों का परिचालन स्थगित कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने 200 राहत एवं बचावकर्मी, दो क्रेन और छह एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजा है। राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…