सलमान खान के भतीजे से अमिताभ बच्चन की नातिन तक, लोकसभा चुनाव 2019 में पहली बार वोट देंगे ये 10 स्टारकिड

सारा अली खान के छोटे भाई इब्राहिम अली खान भी 18 साल के हो चुके हैं। 2001 में जन्मे इब्राहिम पहली बार लोकसभा चुनावों में अपने वोट का उपयोग करेंगे।

22 साल की जाह्नवी कपूर का नाम भी इसी लिस्ट हैं। पहली बार वोट कर जाह्नवी भी इलेक्शन में अपना अहम योगदान देंगी। 6 मार्च 1997 को जन्मी जाह्नवी ने ईशान खट्टर के साथ फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

सलमान खान के भतीजे और सोहेल खान के बेटे निर्वाण 18 साल के हो गए हैं। 15 दिसंबर 2000 ने पैदा हुए निर्वाण भी पहली बार वोट देंगे।

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली भी पहली बार चुनाव में हिस्सा लेंगी। 22 साल की नव्या इस साल पहला मतदान करेंगी। नव्या का जन्म 1997 में हुआ है।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी पहली बार लोकसभा चुनाव 2019 में अपने मतदान का इस्तेमाल करेंगे। 13 नवंबर 1997 को जन्मे आर्यन 21 साल के हो चुके हैं।

20 साल की अनन्या पांडे भी पहली बार अपने वोटिंग राइट का इस्तेमाल करने वाली हैं। वैसे इसी साल उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ भी रिलीज हो रही है।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…