हर साल 13 या 14 अप्रैल को ही क्यों मनाई जाती है बैसाखी

किसानों का पर्व कही जाने वाली बैसाखी पूरे देश में धूम-धाम से मनाई जाती है. लेकिन पंजाब और हरियाणा में यह पर्व खासतौर पर मनाया जाता है. बता दें, भारत देश की अलग-अलग जगहों पर बैसाखी का त्योहार अलग-अलग नामों से मनाने की प्रथा है. इस पर्व पर लोग अनाज की पूजा कर प्रकृति का धन्यवाद करते हैं. वहीं, बैसाखी का पर्व हर साल 13 या 14 अप्रैल को ही मनाया जाता है. दरअसल, सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने पर बैसाखी का त्योहार मनाया जाता है. यह घटना हर साल 13 या 14 अप्रैल को ही होती है, जिस कारण बैसाखी का पर्व अप्रैल की 13 या 14 तारीख को ही मनाया जाता है. इस दिन गुरुद्वारों को खास तौर पर सजाया जाता है, भजन कीर्तन किए जाते हैं और नाच-गाने के साथ इस त्योहार का जश्न मनाया जाता है.

बैसाखी का त्योहार फसल पकने की खुशी में मनाया जाता है. वहीं, दूसरी ओर यह त्योहार सिख धर्म की स्थापना का भी प्रतीक है. बता दें, 13 अप्रैल साल 1699 के दिन सिख पंथ के 10वें गुरू श्री गुरू गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी. इसके साथ ही इस दिन को मनाना शुरू किया गया था. इसी दिन से पंजाबी नववर्ष की शुरुआत होती है.

बैसाखी पर्व मनाने के पीछे कई मान्यताएं प्रचलित हैं. बैसाखी के दिन गंगा स्नान करने का बहुत महत्व माना जाता है. दरअसल, मान्यता है कि बैसाखी के दिन ही गंगा धरती पर उतरी थीं.

बैसाखी के समय आकाश में विशाखा नक्षत्र होता है. विशाखा नक्षत्र पूर्णिमा में होने के कारण इस माह को बैसाखी कहते हैं. कुल मिलाकर, वैशाख माह के पहले दिन को बैसाखी कहा गया है. इस दिन सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है, इसलिए इसे मेष संक्रांति भी कहा जाता है.

  • Related Posts

    दिल्ली में 12 हजार करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होने की आशंका, व्यापारियों ने सोनिया गांधी से की रैली टालने की मांग

    1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित विपक्षी रैली को लेकर व्यापारिक संगठनों की चिंता बढ़ी दिल्ली में 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित विपक्षी दलों की रैली को…

    पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, 9.34 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 19 हजार करोड़ रुपये; ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दौरान जारी की किस्त, पात्र किसानों को मिलेंगे 2,000 रुपये देशभर के करोड़ों किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर…