एयर होस्टेस की ट्रेनिंग ले रहीं छात्राओं ने विमान की तर्ज पर वाहन चालकों को समझाया

शहर का ट्रैफिक सुधारने और वाहन चालकों को जागरूक करने में जुटी पुलिस ने शुक्रवार को अनूठा प्रयोग किया। एयर होस्टेस ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के 70 छात्र-छात्राओं ने रीगल, विजय नगर, रेडिसन सहित कई चौराहों पर वाहन चालकों को ठीक उसी अंदाज में नियमों की समझाइश दी, जिस तरह विमान में दी जाती हैं। वाहन चालकों को सीट बेल्ट बांधने, हेलमेट पहनने और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने की सलाह दी। दो दिनी अभियान का उद्देश्य लोगों में बिना सख्ती किए नियमों का पालन करने की आदत डालना है।

सुव्यवस्थिति यातायात के लिए इंदौर पुलिस एक अनूठी पहल भी करने जा रही है। पुलिस रीगल से पलासिया चौराहे के हिस्से को प्लेजरेबल (खुशनुमा) रोड बनाएगी। यहां न चालान बनेगा, न दंड दिया जाएगा। निजी कंपनी के वॉलेंटियर चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश देंगे। प्लान तैयार कर लिया गया है। अप्रैल अंत में प्रयोग शुरू किया जाएगा।

पलासिया से रीगल तक ट्रैफिक पुलिस के साथ वॉलेंटियर रहेंगे। यहां पर सीट बेल्ट, हेलमेट, जेब्रा क्रॉसिंग, स्टॉप लाइन सहित सभी नियमों का पालन कराया जाएगा, लेकिन सख्ती से नहीं, समझाइश से।
वाहन चालक गलती करेंगे तो उन्हें टिकट देंगे। सिर्फ यह बताने के लिए कि आपने कौन-कौन से नियम तोड़ा।

बार-बार नियम तोड़ने वालों को पुलिस अफसर बात कर पूछेंगे कि क्यों न आपका चालान बनाया जाए?

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…