पास आकर ‘दूर से ही राम-राम’

दो दिन की यात्रा पर दिल्ली गईं लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन रविवार शाम इंदौर लौट आईं। खबर थी कि महाजन दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से चर्चा करेंगी। इसके लिए उन्होंने मिलने का वक्त भी मांगा था। ताई यहां बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। यहां उनका मोदी से आमना-सामना भी हुआ, पर एक-दूसरे का हाल जानकर दोनों चले गए। सूत्रों के मुताबिक ताई ने शाह से जुड़े एक बड़े नेता को इंदौर के लिए अपनी पसंद बता दी है।

इंदौर से अब तीन नाम अंतिम चर्चा में : इंदौर सीट के लिए अंतिम चर्चा में अब सिर्फ तीन नाम कैलाश विजयवर्गीय, शंकर लालवानी, गोपी नेमा ही पैनल में हैं। संभावना है कि इन्हीं में से पार्टी सोमवार शाम तक इंदौर का प्रत्याशी घोषित कर देगी। सूत्रों ने बताया कि ताई को मोदी-शाह से मुलाकात का वक्त नहीं मिल सका था। दोनों ही नेता चुनावी रैलियों में व्यस्त हैं।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…