व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम दुनिया भर में कुछ यूजर्स के लिए डाउन

सोशल मीडिया नेटवर्क की दिग्गज कंपनी फेसबुक में रविवार को कुछ देर के लिए दिक्कत रही. फेसबुक, इंस्टाग्राम और उसकी मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने में भी यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. ऐसा आउटेज मॉनिटरिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर.कॉम के रविवार के डाटा में पाया गया.

डाउनडिटेक्टर.कॉल के मुताबिक करीब 12 हजार से ज्यादा यूजर्स को फेसबुक चलाने में मुश्किल हुई. हालांकि, बाद में ये आकंड़ा गिरकर 2 हजार तक रह गया.फेसबुक ने मार्च में अपने सबसे लंबे आउटेज में से एक का अनुभव किया, जब दुनिया भर के कुछ यूजर्स को 24 घंटे से अधिक समय तक फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप को इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना करना पड़ा.

आउटेज मॉनिटरिंग वेबसाइट ने यह भी दिखाया कि रविवार को व्हाट्सएप तक 3 हजार से ज्यादा और इंस्टाग्राम तक 7,000 लोगों को पहुंचने में दिक्कत हुई. डाउनडिटेक्टर.कॉप के लाइव आउटेज मैप से पता चला कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप को यूज करने से जुड़े मामले मुख्य रूप से यूरोप और एशिया में थे.

इस दौरान सोशल मीडिया साइट्स यूजर्स ने चुटकुले अंदाज में ट्विटर पर #facebookdown, #whatsappdown और #instagramdown हैशटैग के साथ आउटेज की शिकायत भी की.

@Danny_muscat ने ट्वीट किया, ‘ #facebook #instagram and #whatsapp सभी डाउन हैं, इसलिए मुझे लगता है कि अब मुझे अपने दोस्तों के साथ सोशिलाइज् होना होगा.’

  • Related Posts

    स्पेन में भीषण रेल हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 46 लोगों की मौत की खबर

    मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा यूरोपीय देश स्पेन में बुधवार को एक भीषण रेल हादसे की खबर सामने आई है। मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में दो हाई-स्पीड…

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…