पत्थर और डंडों से फोड़े थे कारों के कांच, घटना का वीडियो हुआ था वायरल
इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर स्थित 60 फीट रोड पर शराब के नशे में दो कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नशे में धुत आरोपियों ने पत्थर और डंडों से दोनों कारों के कांच फोड़ दिए थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की।
40 से 45 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले
एरोड्रम पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में लगे 40 से 45 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच के बाद पुलिस ने आदर्श चौबे (27) और पीयूष बोरसे (22) को गिरफ्तार कर लिया।
सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई, नुकसान की भरपाई भी की
कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों से सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक लगवाई गई और फरियादियों से माफी मंगवाई गई। साथ ही, वाहनों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति भी की गई।
आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया
एरोड्रम पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।




