सोना-चांदी खरीदना हुआ सस्ता, सुस्त मांग का दिखा असर

नई दिल्ली । मंगलवार के कारोबार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में सोना 55 रुपये सस्ता होकर 32,945 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक मंगलवार को स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से घटी मांग के कारण कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

वहीं सोने की ही तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में चांदी 200 रुपये की गिरावट के साथ 38,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई है। चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह औद्योगिक इकाईयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से सुस्त उठान रही है।

कारोबारियों का कहना है कि घरेलू बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग घटने से कीमतों में गिरावट आई, लेकिन विदेशों में मजबूती के रुख ने गिरावट को काफी हद तक रोकने का काम किया है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना हाजिर बाजार में ऊंचाई के साथ 1,285.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी उछाल के साथ 15.06 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 55 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 32,945 रुपये और 32,775 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि गिन्नी के भाव 26,400 रुपये प्रति 8 ग्राम पीस पर बंद हुए हैं।

  • Related Posts

    नौसेना को मिलेंगे 8 नए स्टेल्थ युद्धपोत, केंद्र ने दी 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना को मंजूरी

    प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति का फैसला, GRSE और गोवा शिपयार्ड करेंगे निर्माण नई दिल्ली। भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने…

    मुरैना में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन मजदूरों को कुचला, तीनों की मौत

    टक्कर के बाद करीब चार किलोमीटर तक घिसटता रहा राम प्रकाश का शव, चालक ट्रक लेकर फरार मुरैना। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन मजदूरों को…