कंगना रनौत ने पकौड़े बनाकर सेलिब्रेट की PM नरेंद्र मोदी की जीत, सामने आईं PHOTOS

नई दिल्ली : देश के लोकतंत्र ने बीजेपी की सरकार को प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कराई है. पीएम नरेंद्र मोदी की इस जीत को देश के हर कोने में सेलिब्रेट किया जा रहा है. बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने भी इस मौके को अपनी फैमिली के साथ हिमाचल में मनाया. कंगना इन दिनों अपने हिमाचल वाले घर पर छुट्टियां बिताने के लिए गई हुई हैं. कंगना ने पीएम की जीत के जश्न की फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं.

कंगना के साथ इन फोटोज में उनकी बहन और परिवार के लोग नजर आ रहे हैं. कंगना के अलावा रंगोली ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर इन तस्वीरों को शेयर किया है.

बता दें कि लोक सभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में ‘प्रचंड बहुमत’ के साथ वापसी करने पर पीएम नरेंद्र मोदी को साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने भी बधाई दी है. देश-विदेश से मिल रहे बधाई संदेशों के बीच बॉलीवुड के लगभग सभी एक्टर्स ने पीएम मोदी को उनकी जीत पर शुभकामनाएं दी हैं. एक्ट्रेस जूही चावला ने भी पीएम मोदी की जीत पर बधाई देते हुए लिखा कि हर बार मोदी सरकार. वहीं सलमान खान ने काफी डीसेंट अंदाज में पीएम मोदी को बधाई दी है. उन्होंने कहा है की भारत को मजबूत बनाने के लिए जरूरी था.

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…