बॉलीवुड के बाद टीवी पर हुआ करीना कपूर का डेब्यू, एक एपिसोड की फीस है करोड़ों

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान बी टाउन की टॉप एक्ट्रेस में से हैं. करीना कपूर का फिल्मी करियर काफी शानदार रहा है. फिल्मों की दुनिया में अपने काम और पॉजिटिव एटिट्यूड के जानी जाने वाली करीना कपूर जल्द ही छोटे पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं. करीना जी टीवी के डांस रियलिटी शो में जज पैनल में नजर आएंगी. शो का प्रोमो आउट हो चुका है. करीना बॉलीवुड की बेहतरीन डांसर्स में एक हैं और करीना कई हिट डांस नबंर्स भी दे चुकी हैं.

जी टीवी पर आने वाला शो डांस इंडिया डांस फैंस के बीच काफी फेमस है. इस बार करीना के साथ बॉस्को मार्टिस और रैपर रफ्तार शो के जज होंगे. डांस इंडिया डांस का ये सीजन 7 होगा जिसमें देश के कोने कोने से कंटेस्टेंट पार्टिसिपेट करने पहुंचेंगे.

बता दें कि पिछले दिनों खबर थी कि करीना ने शो को जज करने के लिए भारी भरकम फीस की डिमांड की थी. करीना ने एक एपिसोड के लिए 2.5-3 करोड़ रुपये की डिमांड की थी. शो तीन महीने तक चलेगा जिसमें 25-28 एपिसोड होंगे जहां हर दिन दो एपिसोड शूट किए जाएंगे. फिलहाल तो करीना की फीस डिसक्लोज नही हुई है लेकिन अगर करीना की डिमांड मान ली गई है तो उन्हें इस शो में तीन महीने जज करने के लिए लगभग 80 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…