World Cup में सचिन तेंदुलकर के इस महारिकॉर्ड के आसपास भी नहीं है कोई बल्लेबाज

नई दिल्ली । World Cup 2019: दुनिया के महान बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम क्रिकेट के तमाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। टेस्ट हो या वनडे दोनों ही फॉर्मेट में सचिन तेंदुलकर सबसे ज्यादा शतक और अर्धशतक लगाने वाले पहले और अब तक इकलौते बल्लेबाज हैं। इसके साथ-साथ 6 बार वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे सचिन तेंदुलकर के नाम क्रिकेट के सबसे टूर्नामेंट में भी कई अटूट रिकॉर्ड दर्ज हैं।

सचिन तेंदुलकर वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। वर्ल्ड कप के 6 टूर्नामेंट्स में सचिन तेंदुलकर के बल्ले से 2200 से ज्यादा रन निकले हैं। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर वर्ल्ड कप में 1996 से 2011 वर्ल्ड कप तक 6 शतक लगा चुके हैं, जो कि एक खिलाड़ी द्वारा इस टूर्नामेंट में लगाए गए सबसे ज्यादा शतक हैं।

इसके साथ-साथ सचिन तेंदुलकर के नाम वर्ल्ड की एक पारी में सबसे ज्यादा बार टॉप स्कोरर रहने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इस मामले में सचिन तेंदुलकर के आसपास भी कोई नहीं है। नंबर वन सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे नंबर पर रहने वाले खिलाड़ी के बीच 8 बड़े स्कोर्स का फासला है। दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए 18 बार टॉप स्कोरर रहे हैं।

इस मामले में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज जैक कालिस का नाम है। जैक कालिस साउथ अफ्रीका के लिए 10 बार टॉप स्कोरर रहे हैं। वहीं, नंबर तीन पर इतनी ही बार इंग्लैंड के बल्लेबाज ग्राहम गूच रहे हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का भी नाम है, जो कंगारू टीम के लिए 9 बार हाइएस्ट स्कोरर रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर – 18 बार

जैक कालिस – 10 बार

ग्राहम गूच – 10 बार

एडम गिलक्रिस्ट – 9 बार

चमारा डिसिल्वा – 9 बार

हर्शेल गिब्स – 8 बार

ब्रायन लारा – 8 बार

मार्क वॉ – 8 बार

स्टीफन फ्लेमिंग – 8 बार

कुमार संगाकारा – 8 बार

शिवनारायण चंद्रपाल – 8 बार

मार्टिन क्रो – 8 बार

डेविड बून – 8 बार

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…