अमेरिका बोला, उत्‍तर कोरिया के सामूहिक विनाश के हथियार कार्यक्रम UN प्रस्तावों का उल्लंघन

वाशिंगटन । अमेरिका (America) ने कहा है कि उत्‍तर कोरिया के सामूहिक विनाश के हथियारों (North Korea’s program of weapons) के कार्यक्रम ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों (UN Security Council resolutions) का उल्लंघन किया है। गौर करने वाली बात यह है कि अमेरिकी विदेश विभाग की यह टिप्‍पणी राष्‍ट्रपति ट्रंप के उस बयान के बाद सामने आई है जिसमें उन्‍होंने उत्तर कोरिया के हालिया मिसाइल परीक्षणों पर जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ असहमति जताते हुए कहा है कि वह इन परीक्षणों से ‘निजी तौर पर चिंतित’ नहीं हैं।

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्‍ता मॉर्गन ऑर्टागस (Morgan Ortagus) ने कहा कि मैं समझती हूं कि उत्‍तर कोरिया का सामूहिक विनाश का हथियार कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के खिलाफ है। अमेरिका किम जोंग उन और डोनाल्‍ड ट्रंप के बीच उत्‍तर कोरियाई हथियार कार्यक्रमों के शांतिपूर्ण खात्‍मे के साथ सकारात्‍मक संबंधों का इच्‍छुक है। हमने पहले भी कई बार कहा है कि उत्‍तर कोरिया के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध जारी रहेंगे।

बता दें कि उत्तर कोरिया ने महीने की शुरुआत में कम दूरी के मिसाइल परीक्षण किए थे। अपने जापान दौरे पर अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था कि उत्‍तर कोरिया ने कुछ छोटे हथियारों का परीक्षण किया था जिससे मेरे लोगों को परेशानी हुर्इ लेकिन मुझे इससे कोई दिक्‍कत नहीं हुई। यही नहीं ट्रंप ने उत्तर कोरियाई नेता की ‘बहुत बुद्धिमान’ व्यक्ति के तौर पर प्रशंसा की और कहा था कि किम जानते हैं कि अपने देश के विकास के लिए उन्हें परमाणु हथियार छोड़ने होंगे।

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…