Malaika Arjun या Ranbir Alia, किसकी शादी में जाना चाहती हैं Katrina kaif

नई दिल्ली । बॉलीवुड के गलियारों में पिछले कुछ समय से लगातार सितारों के बीच अफेयर को लेकर चर्चा रही है। खास तौर पर मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर और रणबीर कपूर आलिया भट्ट उन जोड़ियों में शामिल हैं जिनके बीच रिश्ते को लेकर लगातार बात कही जा रही है। और इन कपल की जल्द शादी होने की खबरें भी आ रही हैं। ऐसे में जब कटरीना कैफ से यह पूछा गया कि वे मलाइका-अर्जुन या फिर आलिया-रणबीर किसकी शादी में जाएंगी तो इस पर उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया।

दरअसल, नेहा धूपिया के शो में कटरीना ने इस सवाल के जवाब में साफ तौर पर कहा कि वे अर्जुन और मलाइका की शादी में पहले जाना चाहती हैं। कटरीना ने इसकी वजह भी बताई। कटरीना ने कहा कि अगर दोनों में से किसी एक में जाना हो तो वे अर्जुन की शादी में जाएंगी क्योंकि वो उनके राखी भाई हैं। कटरीना ने अर्जुन को तीस मार खान फिल्म में शीला की जवानी सॉन्ग के रिलीज के समय राखी बांधी थी। कटरीना ने यह भी कहा कि, अर्जुन मुझे पसंद नहीं करता। इसके आगे कटरीना ने इसको लेकर बताया कि मैंने अर्जुन से पूछा कि क्या तुम मेरे राखी भाई बनना चाहोगे। अर्जुन का रिएक्शन न के जैसा ही था। लेकिन मैंने कहा कि अर्जुन तुम ही मेरे राखी भाई बनोगे।

आपको बता दें कि, अर्जुन कपूर पिछले कुछ समय से मलायका अरोड़ा के साथ रिश्ते में हैं जिसको लेकर हाल ही में उन्होंने कहा था कि वो मलायका के साथ सहज महसूस करते हैं और मीडिया इस बात को समझती है। अर्जुन ने मलायका के साथ रिश्ते में होने की बात हाल ही में स्वीकारी थी। पिछले कुछ समय से अर्जुन और मलायका अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे हुए थे।

वहीं बात करे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तो यह लव कपल भी खूब चर्चा में रहा है। सोनम कपूर की शादी में जब दोनों साथ में पहुंचे थे तब से लेकर आज तक यही चर्चा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आलिया ने करण जौहर के शो में यह बात स्वीकारी थी कि वे रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं। इसके साथ फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह में सबके सामने आलिया ने अपने प्यार का इजहार किया था। आलिया भट्ट की भी एंट्री रणबीर कपूर के परिवार में हो चुकी है। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर आलिया के संग तस्वीरों को साझा किया थी। आलिया रणबीर कपूर के साथ ऋषि कपूर को न्यूयॉर्क देखने भी पहुंची थी जिनका वहां इलाज चल रहा है।

फिल्मों की बात करें तो कटरीना कैफ की फिल्म भारत 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म के जरिए एक बार फिर कटरीना और सलमान खान साथ नजर आएंगे।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…