30 मई से लगातार घट रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में आज के भाव

नई दिल्ली । सोमवार 3 जून को देश में पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर राहत मिली है, लगातार पांचवे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती हुई है। सोमवार 3 जून को देश में पेट्रोल के दाम 17-20 पैसे तक, वहीं डीजल के दाम 38-40 पैसे तक कम हुए हैं। सरकारी तेल विपणन कंपनियां लगातार कई दिनों से देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दामों को घटा रही हैं। लगातार घट रहे पेट्रोल-डीजल के दाम देश के नागरिकों को काफी हद तक राहत दे सकते हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 20 पैसे सस्ता होकर 71.73 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 40 पैसे सस्ता होकर 66.51 रुपये प्रति लीटर हो गया है, बीते दिन के मुकाबले पेट्रोल-डीजल के दामों में काफी कमी आई है।

कोलकत्ता की बात की जाए तो यहां पेट्रोल की कीमत 17 पैसे कम होकर 73.79 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल की कीमत 3 पैसे कम होकर 68.27 रुपये प्रति लीटर हो गई है, बीते दिन की तुलना में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है।

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 18 पैसे कम होकर 77.34 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल की कीमत 40 पैसे कम होकर 69.69 रुपये प्रति लीटर हो गई। इसी प्रकार चेन्नई में पेट्रोल 19 पैसे सस्ता होकर 74.46 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 40 पैसे सस्ता होकर 70.31 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, रविवार के मुकाबले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है।

दिल्ली से सटे गुरुग्राम और नोएडा में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट आई है। नोएडा में पेट्रोल 71.01 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 64.97 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसी प्रकार गुरुग्राम में पेट्रोल 71.54 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 65.06 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…