सोनम कपूर का जान्हवी वाला पोस्ट पढ़ लोग सोचते रहे कटरीना कैफ को दिया है करारा जवाब, अब सामने आई अलग ही सच्चाई

कटरीना कैफ ने हाल ही में जान्हवी कपूर को लेकर एक शॉकिंग बयान किया है जिसे लेकर वो खूब चर्चा में हैं। फिल्म ‘भारत’ के प्रमोशन के दौरान कटरीना कैफ ने नेहा धूपिया के टॉक शो ‘वोग बीएफएफ’ में जान्हवी कपूर के जिम लुक पर कमेंट किया था। इस दौरान उनसे पूछा गया था कि किस सेलिब्रिटी जिम लुक ओवर द टॉप लगता है। कटरीना कैफ ने जवाब में जान्हवी कपूर का नाम लिया था। कटरीना ने कहा था कि उन्हें जाह्नवी का लुक ओवर द टॉप नहीं लगता है। लेकिन हां, जाह्नवी के बहुत ज्यादा छोटे शॉर्ट्स को लेकर चिंता होती है।
कटरीना के इस कमेंट के बाद जान्हवी की बहन सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की थी। जिसमें लिखा था, ‘वो रेगुलर कपड़े भी पहनती है और उनमें कमाल की लगती है।’ जिसे कटरीना कैफ के कमेंट से जोड़कर देखा गया था। अब सोनम का कहना है कि उनका ये पोस्ट कटरीना के लिए नहीं था बल्कि ये उनका पर्सनल मैटर है।

सोनम कपूर ने ट्वीट कर इस पूरे मामले को क्लियर करने की कोशिश की है। सोनम ने ट्वीट में लिखा, ‘दोस्तों में जान्हवी कपूर का बचाव नहीं कर रही थी। मेरी प्यारी दोस्त कटरीना कैफ ने बड़ी ही मासूमियत से ये बात कह दी होगी। ये(पुराना पोस्ट) हमारा एक आपसी जोक है जो कि मेरी बहनों और उनके जिम लुक के कैमरे में कैप्चर होने के ऊपर है। प्लीज मीडियावाले कोई ड्रामा क्रिएट ना करें।’ खैर अब इसमें क्या सच है ये बात तो सोनम कपूर ही जानती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम जल्द जोया फैक्टर में नजर आएंगी। फिलहाल इसकी शूटिंग चल रही है।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…