पत्नी अवंतिका से तलाक ले रहे हैं इमरान खान? एक्टर ने किया रिएक्ट

आमिर खान के भांजे एक्टर इमरान खान और अवंति‍का के तलाक की खबर इन दिनों चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है. अब एक इवेंट में इमरान खान से इस बारे में सवाल किया गया तो इस सवाल पर उन्होंने रिएक्ट किया.

तलाक की खबरों को लेकर जब इमरान से सवाल किया गया तो पहले तो वो फोटोग्राफर्स और वीडियोग्राफर्स के सामने मुस्कुराए. उन्होंने रिप्लाई में कहा- आप लोग इवेंट में इस तरह के सवाल कैसे कर सकते हैं? इस दौरान उन्होंने अपने चेहरे पर स्माइल बरकरार रखी.

बता दें कि दोनों के बीच चल रहे व‍िवाद को पर‍िवार खत्म करने की कोश‍िश में है, लेकिन अवंत‍िका ने अपने नाम से इमरान खान का सरनेम खान भी हटा लिया है. इसके बाद से दोनों के र‍िश्ते में आई दरार की खबरें और पुख्ता होती दिखीं.

वहीं जब अवंतिका की मां ने दोनों के रिश्ते में आई दरार की खबरों को खारिज कर दिया था. उन्होंने दोनों के तलाक की खबर को गलत बताया. हालांकि, उन्होंने ये बात मानी है कि दोनों के बीच आपसी मतभेद हैं जो जल्द ठीक होने की कोश‍िश जारी है.

इमरान खान और अवंत‍िका ने 8 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2011 में शादी की थी. इमरान की शादी में आमिर खान, किरण राव समेत बॉलीवुड के कई बड़े स‍ितारों ने श‍िरकत की थी. दोनों की एक बेटी है. बेटी का जन्म 2014 में हुआ.

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…