पाकिस्तान में IED ब्लास्ट, तीन सैन्य अधिकारी और एक जवान की मौत

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान कबायली जिले में शुक्रवार को एक सड़क किनारे हुए बम धमाके में तीन सैन्य अधिकारियों और एक सैनिक की मौत हो गई। इसकी जानकारी खुद सेना ने दी है।

सेना के एक बयान में कहा गया है कि आतंकवादियों ने उत्तरी वजीरिस्तान के खर्कमार क्षेत्र में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED से सैन्य वाहन को निशाना बनाया। इस आइइडी विस्फोट को सड़क पर लगाया गया था। समाचार एजेंसी के मुताबिक, सेना के मीडिया विंग के बयान इंटर सेना के मीडिया विंग ने कहा कि ‘तीन अधिकारियों और एक सैनिक इस हमले में शहीद हो गए जबकि चार जवान घायल हुए हैं।’

फिलहाल किसी संगठन ने इस हमले की जानकारी नहीं ली है। जारी बयान में यह भी कहा गया है कि पिछले एक महीनों में इस इलाके में हमले तेज हो गए है। इन हमलों में अब तक दस जवान शहीद हो चुके हैं जबकि, शुक्रवार को हुए इस हमलो को मिलाकर अब तक 35 जवान घायल हो हए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि 13 मई को पाकिस्‍तान के बलूचिस्‍तान के क्‍वेटा शहर में ब्लास्ट हुआ था। इस विस्फोट में एक पुलिस अधिकारी सहित 6 लोग घायल हो गए थे। इससे पहले पाकिस्तान के भीड़भाड़ वाले इलाके, क्‍वेटा के हजारगांजी सब्‍जी मंडी में धमाका हुआ था, जिसमें 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी जबकि 40 से ज्यादा लोग घालय हुए थे।

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…