कांग्रेस के एक गुट ने कहा- प्रियंका बनें राष्ट्रीय अध्यक्ष, तो दूसरे खेमे ने सिंधिया को बताया सही विकल्प

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा इसे लेकर मंथन शुरू गया है. इसी क्रम में मध्य प्रदेश में जहां एक खेमा ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ है तो दूसरा खेमा प्रियंका गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहा है. इसी क्रम में बीते सोमवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में भोपाल कांग्रेस कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाए गए. सिंधिया के समर्थन में कई मंत्री भी आ गए हैं. वहीं कमल नाथ समर्थक मंत्री प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं.

राहुल गांधी के बाद दूसरा योग्य नाम सिंधिया का है : मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर

कमलनाथ सरकार में खाद्य मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि सिंधिया के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी. साथ ही कार्यकर्ताओं में जोश का संचार होगा. अगर राहुल गांधी अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो इस पद के लिए दूसरा योग्य नाम सिंधिया का ही है. उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को ही पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना चाहिए.

वहीं मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि अध्यक्ष तो युवा को ही बनना चाहिए. हालांकि अंतिम फैसला दिल्ली में पार्टी संगठन को करना है, तो श्रम मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने कहा सिंधिया के पास अनुभव है. उनके पास युवाओं की फौज है और वो खुद भी युवा हैं.

प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग

मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री सज्जम सिंह वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहिए. सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के लिए बाला बच्चन सबसे उपयुक्त नाम है.

सिंधिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से आएगी मजबूती: दिग्गी समर्थक विधायक

दिग्विजय सिंह खेमे के प्रदेश सहकारिता मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉ. गोविंग सिंह सिंधिया को कांग्रेस को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग का समर्थन कर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि अगर सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाता है तो इससे संगठन में मजबूती आएगी.

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…