ऋतिक ने कंगना पर किया कमेंट, बहन रंगोली ने सुनाई खरी-खोटी

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और रनौत सिस्टर्स की एक नई ‘वर्ड वॉर’ शुरू हो चुकी है. अपनी फिल्म ‘सुपर 30’ के प्रमोशन के दौरान ऋतिक ने बिना कंगना का नाम लिए कुछ बातें की. ऋतिक की इन्हीं बातों पर अब रंगोली ने ट्वीट किया है.

ऋितिक ने एक इंटरव्यू में कंगना की फिल्म से क्लैश से लेकर बीते समय में एक्ट्रेस की वजह से हुई परेशानियों को लेकर बातें की. बस यही बात रंगोली को खल गई. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ये देखो अंकल जी फिर शुरू हो गए, अरे चल भाई आगे बढ, थोड़े-थोड़े दिनों बाद बेइज्जती की डोज़ की लत लग गई है शायद. तेरे लिए मेरे पास कोई डोज़ नहीं है. चल फूट यहां से.

ऋतिक ने इंटरव्यू में कहा था, अगर मैं फिल्म क्लैश से पीछे हट जाता हूं, जो मुझे पता है पहले से ही तय किया था. इसके बाद मुझे कमजोर दिल वाला आदमी कहा जाएगा. मैंने काफी कुछ सीखा है इस वजह से मुझे इन चीज़ों से फर्क नहीं पड़ता

उन्‍होंने कहा ‘मेरी समस्या केवल उन खास लोगों से हैं जो इस तरह की चीजों और ऐसे व्यवहार की तारीफ करते हैं. वह बिना सच जानें ही अपना फैसला सुना देते हैं. बस इन्हीं सब कारणों से ये सर्कस छह साल तक चला था. उन्‍होंने बिना कंगना का नाम लिये कहा ‘उस लेडी के खिलाफ मैंने सीधे तौर पर कोई लीगल केस नहीं किया है. मैं इस वजह से ऐसा नहीं कर सकता हूं क्योंकि भारत में ये धारणा है कि लड़कों का पीछा नहीं किया जाता.’

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…