राजेश तपाड़िया को Airtel के Nxtra Data का CEO नियुक्त किया गया

नई दिल्ली: दूरसंचार दिग्गज भारती एयरेल (Airtel) ने सोमवार को कहा कि उसने राजेश तपाड़िया को अपने डेटा सेंटर और क्लाउड कारोबार इकाई Nxtra Data का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि तपाड़िया को नेटमैजिक सोल्यूशंस, ट्रिमैक्स, ग्लोबल क्लाउड एक्सचेंज, जेनपैक्ट और रिलायंस इंफोकॉम जैसे संगठनों में 24 सालों से अधिक का अनुभव है. नेटमैजिक में अपनी हालिया भूमिका में तपाड़िया ने विभिन्न शहरों में डेटा सेंटर परिचालन का प्रबंधन किया और वैश्विक ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना है.

भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (भारत और दक्षिण एशिया) गोपाल विट्ठल ने एक बयान में कहा, “डिजिटल इंडिया अर्थव्यवस्था में बदलाव ला रहा है और ग्राहकों की सेवा करने के लिए नए अवसरों का निर्माण कर रहा है. डेटा सेंटर और क्लाउड खंड उद्यम ग्राहकों की उभरती जरूरतों को पूरा करने की हमारी रणनीति का महत्वपूर्ण अंग है.”

उन्होंने कहा, “हमने इस क्षेत्र में पहले ही कुछ बेहद महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की शुरुआत की है और हमारा इरादा अपनी ताकत का लाभ उठाकर इस क्षेत्र में बाजार हिस्सेदारी हासिल करना है.”

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…