हिंदी के अलावा इन भाषाओँ में भी DABANGG 3 रिलीज़..

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों ‘दबंग 3 (Dabangg 3)’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. उनके सेट से कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं. इसकी शूटिंग अप्रैल में शुरू हुई थी. इसके बाद इसकी रिलीज डेट फाइनल हुई, ये फिल्म इसी साल 20 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. इसकी डेट को लेकर काफी चर्चाएं बनी हुई थी लेकिन दिसंबर की ये डेट तय हो चुकी है.

बता दें, इस बार फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा (PrabhuDeva) करेंगे. फिल्म वॉन्टेड के बाद सलमान खान और प्रभुदेवा इस फिल्म में दोबारा साथ काम कर रहे हैं. फिल्म के सेट से सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं. हाल ही में सोनाक्षी रज्जो के गेटअप में नजर आईं थी. फ़ोन बैन होने के बाद भी ये तस्वीरें वायरल हुई हैं. इस फिल्म की खास बात ये है कि, कई और भाषाओँ में भी रिलीज़ होने वाली है. फिल्म ‘दबंग 3’ हिंदी समेत कन्नड़, तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज होगी.

इसके अलावा इस फिल्म में साउथ के एक्टर किच्चा सुदीप विलेन के रोल में नजर आएंगे. सुदीप फिल्म में लैंड माफिया का किरदार निभाने वाले हैं. वहीं, प्रजापति पांडे के किरदार में दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना की जगह इस बार उनके भाई प्रमोद खन्ना दिखेंगे. इस फिल्म में बहुत कुछ अलग होने वाला है. इस बार ‘दबंग 3’ की कहानी दो पार्ट में बांटा गया है. पहले पार्ट में चुलबुल पांडे की लाइफ को दिखाया गया है जिसको सलमान खान शूट कर चुके हैं, जबकि दूसरे पार्ट में उनके रॉबिनहुड यानी पुलिस ऑफिसर बनने तक का सफर दिखाया जाएगा. यानि इस फिल्म में ट्रिपल एंटरटेनमेंट होने वाला है.

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…