UP में पेट्रोल दिल्ली से करीब 2 रुपये महंगा, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के कई महानगरों में आज बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें यथावत बनी हुई है। अर्थात आज पेट्रोल और डीजल कल के पुराने भाव पर ही बिक रहा है। वहीं, उत्तप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा सोमवार आधी रात से पेट्रोल और डीजल पर मूल्य संवर्धित कर (VAT) बढ़ाने के कारण यूपी में पेट्रोल और डीजल दिल्ली से महंगा बिक रहा है। नोएडा में पेट्रोल दिल्ली से करीब 2 रुपये महंगा बिक रहा है। हालांकि, आज नोएडा में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल किस कीमत बिक रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल कल के भाव 71.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल भी कल के भाव 65.11 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता की बात करें, तो यहां आज पेट्रोल पुराने भाव 74.54 रुपये प्रति लीटर पर ही बिक रहा है और डीजल भी पुराने भाव 67.49 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मायानगरी मुंबई की बात करें, तो यहां पेट्रोल अपने पुराने भाव 77.50 रुपये पर ही बिक रहा है और डीजल भी पुराने भाव 68.26 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। उधर चेन्नई में पेट्रोल की कीमत आज पुराने भाव 74.62 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 68.79 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

अब दिल्ली से सटे क्षेत्र नोएडा और गुरुग्राम में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानते हैं। नोएडा में आज पेट्रोल दिल्ली से महंगा 73.79 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, डी़जल भी यहां दिल्ली से महंगा 65.40 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। उधर गुरुग्राम में आज पेट्रोल कल के भाव 71.99 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल भी पुराने भाव 64.53 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…