रिलीज हुआ ‘Commando 3’ का धांसू ट्रेलर! धमाकेदार एक्शन से भरपूर है फिल्म

नई दिल्ली: बॉलीवुड में विलेन के किरदार से आगाज करने वाले एक्शन स्टार विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) जब भी स्क्रीन पर आत हैं उनके फैंस क्रैजी हो जाते हैं. अभी कुछ ही देर पहले ही मेकर्स ने विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कमांडो 3 (Commando 3)’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. यह ट्रेलर अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.

इस ट्रेलर को देखकर अंदाज लगाया जा सकता है कि एक बार फिर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) अपने फैंस के लिए एक और धमाकेदार फिल्म लेकर आकर रहे हैं. 2017 में फिल्म ‘कमांडो 2’ की कामयाबी के बाद अब विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) ‘कमांडो 3 (Commando 3)’ के साथ दर्शकों को धमाकेदार एक्शन दिखाने वाले हैं.

जहां पिछली फिल्म ‘कमांडो 2’ में काले धन को लेकर लड़ाई थी तो वहीं इस फिल्म में विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) अपने फौलादी इरादों के साथ देश पर मरने मिटने को तैयार नजर आ रहे हैं.

आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विद्युत जामवाल, अदा शर्मा के अलावा अंगीर धर, गुलशन देवाइया भी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को 29 नवंबर को रिलीज किया जाएगा.

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…