Bigg Boss 13: सिद्धार्थ के इस फैसले से नाराज़ हुईं शहनाज़ गिल, क्या फिर आ जाएगी दोस्ती में दरार?

नई दिल्ली । ‘बिग बॉस 13’ में दर्शकों के दो फेवरेट कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ की दोस्ती में एक बार फिर दरार आ सकती है। सिद्धार्थ और शहनाज़ की बॉन्डिंग कितनी स्ट्रॉन्ग है ये बात न सिर्फ दर्शक, बल्कि घरवाले भी जानते हैं। दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं ये वो कई बार शो में ज़ाहिर भी कर चुके हैं। लेकिन अब दोनों की दोस्ती में खटास आ सकती है।

कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर आज के एपिसोड का वीडियो शेयर किया जिसमें शहनाज़, सिद्धार्थ द्वारा लिए गए एक फैसले से नाखुश नजर आ रही हैं और बोल रही हैं कि वो अब सिद्धार्थ से बात नहीं करेंगी। वीडियो में दिख रहा है कि ‘बिग बॉस’, सिद्धार्थ को कैप्टन होने के नाते ये विशेष अधिकार देते हैं कि वो किन्हीं दो कंटेस्टेटं को सीधे नॉमिनट कर सकते हैं। वीडियो में सिद्धार्थ पहला नाम आसिम के लेते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी नाम उन्होंने पारस का लिया।

पारस का नाम लेते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि पारस कभी उनके दोस्त नहीं रहे इसलिए वो पारस को नॉमिनेट करते हैं। सिद्धार्थ के इस फैसले से शहनाज़ नाराज़ हो जाती हैं। शहनाज़ कहती हैं सिद्धार्थ ने ये बहुत गलत फैसला लिया। उसने मेरी फीलिंग हर्ट की हैं मैं अब उससे कभी बात नहीं करुंगी।

पहले भी आ चुकी है दरार :

अगर दोनों की दोस्ती में इस बार दरार आती है तो ऐसा पहली बार नहीं होगा। इससे पहले जब हिमांशी खुराना ने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी तब शहनाज़ और सिद्धार्थ की दोस्ती में खटास आ गई थी। शहनाज़ को लगा था कि सिद्धार्थ उन्हें इग्नोर कर के हिमांशी से ज्यादा बात कर रहे हैं। इस वजह से उन्हें दिक्कत होने लगी थी और उन्होंने सिद्धार्थ से बात करना बंद कर दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने सिद्धार्थ को मना भी लिया था और फिर सब कुछ ठीक हो गया था।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…