Gold Futures price: सोने व चांदी की वायदा कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए भाव

नई दिल्ली । सोने व चांदी के वायदा भाव (Futures Price) में आज शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को सुबह 12 बजकर 19 मिनट पर MCX एक्सचेंज पर पांच फरवरी 2020 के सोने के वायदा भाव में 0.26 फीसद या 100 रुपये की गिरावट देखी जा रही थी। इस गिरावट से पांच फरवरी 2020 का सोने का वायदा भाव 37,985 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

सोने के साथ ही चांदी के वायदा भाव में भी शुक्रवार को गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच मार्च 2020 का चांदी का वायदा भाव शुक्रवार सुबह 12 बजकर 22 मिनट पर 0.53 फीसद या 238 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा था। इस गिरावट से पांच मार्च 2020 का चांदी का वायदा भाव 44,372 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ था।

वहीं, तीन अप्रैल 2020 की सोने की वायदा कीमत में भी शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार सुबह 12 बजकर 29 मिनट पर तीन अप्रैल 2020 का सोने का वायदा भाव 0.22 फीसद या 85 रुपये की गिरावट के साथ 38,034 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

गौरतलब है कि गुरुवार को एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सोने में 74 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। इससे गुरुवार को सोने का भाव 38,985 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर चांदी में गुरुवार को 771 रुपये की गिरावट देखी गई थी। इससे चांदी का भाव गुरुवार को 45,539 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

वैश्विक स्तर की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार को सोने का हाजिर भाव 0.23 फीसद की गिरावट के साथ 1472.57 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, चांदी का हाजिर भाव 0.40 फीसद की गिरावट के साथ 16.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

क्रूड ऑयल की बात करें, तो शुक्रवार को इसके वायदा भाव में मामूली बढ़त देखने को मिली है। MCX एक्सचेंज पर शुक्रवार को 12 बजकर 36 मिनट पर 18 दिसंबर 2019 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव 0.10 फीसद या 4 रुपये की मामूली तेजी के साथ ट्रेंड कर रहा था। इस तेजी से 18 दिसंबर 2019 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव 4165 रुपये प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…