Ind vs WI: आज टीम इंडिया के दो मैच विनर का जन्मदिन, खेलेंगे हैदराबाद टी20 मुकाबला!

नई दिल्ली । भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में खेला जाने वाला सीरीज का पहला टी20 मुकाबला आज बेहद खास रहने वाला है। एक तो यह टी20 सीरीज का पहला मुकाबला होगा जिसे जीतकर टीम इंडिया बढ़त हासिल करना चाहेगी। दूसरी तरफ आज भारतीय टीम के दो ऐसे खिलाड़ियों का जन्मदिन है जो इस टीम का हिस्सा हैं।

भारतीय टीम हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडजी के खिलाफ पहला टी20 मैच खेलने उतरेगी। तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत जीत दर्ज कर अपने दो धुरंधर खिलाड़ियों को जन्मदिन पर जीत का तोहफा देना चाहेगी। टीम के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का जन्मदिन है।

जडेजा और श्रेयस का जन्मदिन आज

भारत के अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का जन्म 6 दिसंबर 1988 को गुजरात के नवगाम में हुआ था। वहीं श्रेयस अय्यर का जन्म आज ही के दिन महाराष्ट्र में साल 1994 में हुआ था। जडेजा आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं श्रेयर अय्यर का आज 25वां जन्मदिन है।

जडेजा और श्रेयस पर रहेगी नजर

आज के मुकाबले में टीम इंडिया के दो मैच विनर खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। श्रेयर अय्यर भारतीय बल्लेबाजी के मिडिल ऑर्डर की जान हैं। उन्होंने पिछले दिनों में भारत के चौथे नंबर की बल्लेबाजी की मुश्किल का हल निकाला है। टीम मैनेजमेंट और अय्यर खुद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की बात कर चुके हैं। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की लिमिटेड फॉर्मेट में वापसी हुई और उसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। दुनिया के नंबर दो ऑलराउंडर आज अगर प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं तो वह मैच विनिंग प्रदर्शन करना चाहेंगे।

बदली हैदराबाद टी20 की जगह

भारत का पहला टी20 मुकाबला इससे पहले मुंबई में खेला जाना था लेकिन इसे हैदराबाद में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं हैदरबाद में पहले सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाना था लेकिन अब यह मुकाबला मुंबई में होगा।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…