अमेरिकी दूतावास ने पाकिस्तान में नई वैकल्पिक वीजा आपूर्ति सेवा शुरू की

इस्लामाबाद: अमेरिकी दूतावास ने पाकिस्तान (Pakistan) में नई वैकल्पिक वीजा आपूर्ति सेवा शुरू की है. जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, दूतावास ने बुधवार को ट्वीट के जरिए कहा कि पाकिस्तानी अपने दरवाजे पर अमेरिकी वीजा प्राप्त करने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. हालांकि यह सेवा वैकल्पिक है और इस पर वितरण शुल्क भी लगेगा.

ट्वीट में लिखा था, “अच्छी खबर, हम आपके लिए अमेरिका (US) वीजा को घर पर पहुंचाने की वैकल्पिक सेवा शुरू करने जा रहे हैं. इस सेवा के लिए कैश ऑन डिलीवरी (वितरण के बाद शुल्क चुकाने की सुविधा) सुविधा दी गई है, जिसके लिए 700 पाकिस्तानी रुपये लगेंगे, हम आपका वीजा और पासपोर्ट किसी भी पाकिस्तानी पते पर भेजेंगे. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए एप्लीकेशन प्रक्रिया में ‘प्रीमियम डिलीवरी’ का विकल्प चुनें.”

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…