AUS vs NZ: न्यूजीलैंड को लगा झटका, फर्ग्यूसन नहीं कर पाएंगे पर्थ टेस्ट में बॉलिंग

पर्थ: क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (Australia vs New Zealand) के बीच होने वाले मुकाबलों को फैंस एक ‘युद्ध’ की तरह मानते हैं. इस समय दोनों ही टीमें पर्थ में डे-नाइट टेस्ट खेल रही हैं. इस मैच में न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज लौकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) इस मैच से चोटिल होकर बाहर हो गए हैं.

फर्ग्यूसन ने मैच के पहले दिन केवल 11 ओवर किए थे जिसके बाद उनके दांए काफ में दर्द हो गया और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा. शुक्रवार को न्यूजीलैंड टीम प्रबंधन ने इस बात की पुष्टि की. बताया गया कि फर्ग्यूसन के दाएं काफ की मांसपेशियों में खिंचाव हुआ है जिसके कारण वे मैच में आगे गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे. जबकि वे इस मैच में बल्लेबाजी कर सकेंगे.

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने ट्वीट में कहा, “फर्ग्यूसन के एमआरआई ने इस बात की पुष्टि की है कि उनकी दाएं काफ में मासपेशियों में खिंचाव है जिससे वे पहले टेस्ट में बाकी समय गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे. वे बैटिंग कर सकते हैं, हम आगे के लिए उनकी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.”

इस मैच में न्यूजीलैंड को यह दूसरा झटका लगा है. इससे पहले ट्रेंट बोल्ट भी सीरीज से पहले मैच के लिए फिट नहीं हो सके.28 साल के फर्ग्यूसन ने अपने 11 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 47 रन दिए थे. उन्हें मैच में पहला विकेट मिल जाता अगर दूसरी स्लिप पर टॉम लाथम स्टीव स्मिथ का कैच नहीं छोड़ते. तब स्मिथ 19 के स्कोर पर खेल रहे थे.

  • Related Posts

    पचोर में दो दिवसीय सोलर एक्सपो का आयोजन, मंत्री गौतम टेटवाल और सांसद रोडमल नागर ने किया अवलोकन

    सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, नागरिकों को सोलर पैनल, उपकरणों और सरकारी सब्सिडी की दी गई जानकारी राजगढ़ जिले के पचोर में सौर ऊर्जा के प्रति आम…

    राहुल गांधी की अपील- कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं

    दिल्ली में INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली, 19 विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को INDIA गठबंधन की…