Petrol Diesel Price: पेट्रोल में आज फिर आई गिरावट, जानिए कितने कम हो गए हैं दाम

नई दिल्ली : पेट्रोल के भाव में आज शुक्रवार को भी गिरावट आई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के कई महानगरों में आज पेट्रोल की कीमत में करीब 6 पैसे की कमी आई है। उधर डीजल की कीमत आज भी यथावत बनी हुई है। आइए भिन्न-भिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल का भाव जानते हैं। राष्ट्रीय राजधानी में आज पेट्रोल के भाव में 6 पैसे की गिरावट आई है। इस गिरावट से दिल्ली में पेट्रोल का भाव 74.89 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। वहीं, डीजल आज भी 66.04 रुपये प्रति लीटर पर ही बिक रहा है।

कोलकाता में पेट्रोल व डीजल की बात करें, तो यहां आज पेट्रोल के भाव में 6 पैसे की कमी आई है। जिससे पेट्रोल यहां 77.55 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। डीजल यहां अपने पुराने भाव 68.45 रुपये प्रति लीटर पर ही बिक रहा है।

मुंबई की बात करें, तो यहां पेट्रोल के भाव में शुक्रवार को 6 पैसे की कमी आई है। इस कमी से पेट्रोल यहां 80.54 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, यहां डीजल कल के भाव 69.27 रुपये प्रति लीटर पर ही मिल रहा है।

चेन्नई में भी पेट्रोल के भाव में आज 6 पैसे की ही कमी आई है। इस कमी से यहां पेट्रोल की कीमत 77.86 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, डीजल यहां अपने पुराने दाम 69.81 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर की बात करें, तो यहां आज पेट्रोल 7 पैसे की गिरावट के साथ 78.81 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल अपने पुराने भाव 71.11 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

अब दिल्ली से सटे शहर गुरुग्राम व नोएडा में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानते हैं। नोएडा में आज पेट्रोल 5 पैसे की गिरावट के साथ 76.20 रुपये प्रति लीटर पर और डी़जल पुराने भाव 66.35 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। उधर गुरुग्राम में आज पेट्रोल 4 पैसे की गिरावट के साथ 74.41 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल पुराने भाव 65.35 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

  • Related Posts

    पचोर में दो दिवसीय सोलर एक्सपो का आयोजन, मंत्री गौतम टेटवाल और सांसद रोडमल नागर ने किया अवलोकन

    सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, नागरिकों को सोलर पैनल, उपकरणों और सरकारी सब्सिडी की दी गई जानकारी राजगढ़ जिले के पचोर में सौर ऊर्जा के प्रति आम…

    राहुल गांधी की अपील- कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं

    दिल्ली में INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली, 19 विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को INDIA गठबंधन की…