साध्वी के मांगने पर स्पाइस जेट ने नहीं दिखाई रूल बुक, सीट भी बदली, कहा- सांसद ने लेट कराई फ्लाइट

भोपाल. स्पाइस जेट के विमान में सांसद साध्वी प्रज्ञा और फ्लाइट के अधिकारियों के बातचीत का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साध्वी प्रज्ञा के साथ फ्लाइट का स्टॉफ और मौजूद यात्री गलत व्यवहार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साध्वी प्रज्ञा अपनी सीट पर बैठी हैं और विमान कर्मियों से नियम पुसितक की मांग कर रही हैं। लेकिन स्पाइस जेट के कर्मचारी नियम पुस्तक दिखाने की बजाए सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से विवाद करते हुए दिखाए दे रहे हैं।

स्पाइस जेट के प्रवक्ता ने कहा
स्पाइसजेट को 21 दिसंबर को स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 2498 (दिल्ली-भोपाल) में माननीय प्रज्ञा ठाकुर के साथ रहने का सौभाग्य मिला था। उन्होंने 1ए सीट की प्री-बुकिंग की थी और अपनी व्हीलचेयर से एयरपोर्ट आई थीं। इस विमान में, पहली पंक्ति आपातकालीन पंक्ति सीट है और व्हीलचेयर यात्रियों को आवंटित नहीं की जाती है। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपनी व्हीलचेयर के साथ आई थीं और उन्होंने एयरलाइन के माध्यम से बुकिंग नहीं की थी, कर्मचारियों को इस बात की जानकारी नहीं थी वह व्हीलचेयर यात्री हैं।

सुरक्षा कारणों से उन्हें 2ए/ बी (गैर आपातकालीन पंक्ति) में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। ड्यूटी मैनेजर और अन्य स्टॉफ ने भी उनसे दूसरी सीट पर जाने का अनुरोध किया था। उइस दौरान साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सुरक्षा निर्देश दस्तावेज और नियम पुस्तिका की मांग की। लेकिन उड़ान में देरी हो रही थी इसलिए अन्य यात्री बेचैन हो रहे थे और सांसद से अपनी सीट बदलने का अनुरोध किया लेकिन उन्होंने मना कर दिया। अन्य यात्रियों ने भी एयरलाइन कर्मचारियों से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उतारने का अनुरोध किया क्योंकि उन्होंने अपनी सीट बदलने से इनकार कर दिया था। बाद में सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने अपनी सीट 1ए से 2बी में बदलने के लिए सहमति व्यक्त की और फ्लाइट रवाना हो गई। इस असुविधा के लिए खेद है।

क्या है मामला
प्रज्ञा शनिवार को दिल्ली से भोपाल स्पाइस जेट विमान (एसजी 2498) से आई थीं। विमान स्टाफ ने उन्हें उनके द्वारा बुक कराई गई सीट में नहीं बैठने दिया जिससे वह नाराज हो गईं। इसके बाद शनिवार रात को भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पर पहुंचकर उन्होंने विमान में सेवाओं में कमी और कर्मचारियों के खराब व्यवहार की शिकायत निदेशक से की थी।

स्पाइस जेट ने क्यों बदली सीट
सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के साथ स्पाइस जेट के कर्मचारियों ने गलत व्यवहार किया। एक सांसद के नाते वो नियम पुस्तिका की मांग करती रहीं लेकिन स्पाइस जेट के कर्मचारियों ने उनकी सीट बदल दी और नियम पुस्तक भी नहीं दिखाया।

  • Related Posts

    केशम द्वीप पर धमाकों से ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव, दोनों देशों में चेतावनी और बातचीत का दौर जारी

    होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुए धमाकों की ईरानी मीडिया ने दी जानकारी, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से हमलों को बताया गया रक्षात्मक कार्रवाई; समझौते की संभावनाओं के बीच बढ़ी सैन्य…

    भगवान राम-कृष्ण पर बयान को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- जोश में कई बार ऐसा कह जाते हैं

    भोपाल। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद के बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सफाई देते हुए माफी मांगी है। उन्होंने…