रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट से लेंगे ब्रेक, नहीं खेलेंगे अगली टी20 सीरीज!

नई दिल्ली । Rohit Sharma break: भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान रोहित शर्मा के लिए साल 2019 कितना लाजबाव गया है, ये उनके आंकड़े साफ दर्शाते हैं, लेकिन एक खबर आ रही है कि रोहित शर्मा अब जनवरी में होने वाली टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने वाले हैं।

साल 2019 में भारतीय टीम के लिए लगभग हर एक टी20 और वनडे मैच खेलने वाले रोहित शर्मा साल 2020 की पहली टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इस साल लगातार क्रिकेट खेलने वाले रोहित शर्मा अब कुछ समय के लिए क्रिकेट से ब्रेक चाहते हैं। साल 2019 में रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को आइपीएल का चौथा खिताब भी अपनी कप्तानी में जिताया था, जब टीम ने सीएसके को 1 रन से हराया था।

विराट कोहली को दिया गया था आराम

साल 2019 में विराट कोहली को भी एक टी20 सीरीज से आराम दिया गया था। उस समय रोहित शर्मा ने टीम की कमान संभाली थी और बांग्लादेश को 2-1 से हराया था। वहीं, कहा जा रहा था कि वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई तीन मैचों की टी20 सीरीज में रोहित शर्मा को भारतीय टीम के चयनकर्ता आराम देने वाले हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उन्होंने खुद भारत के लिए खेलने की इच्छा जाहिर की, लेकिन अब श्रीलंका के खिलाफ वो शायद मैदान पर नज़र नहीं आएं।

रोहित शर्मा लेंगे छोटा ब्रेक

भारत और श्रीलंका के बीच 5 से 10 जनवरी के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है, जिसमें रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें रोहित शर्मा ने खुद इस बात का फैसला किया है कि वे क्रिकेट से छोटा सा ब्रेक लेंगे। toi को BCCI से जुड़े एक सूत्र ने बताया है, “चयनकर्ता वैसे तो टी20 टीम में किसी को आराम नहीं देना चाहते, लेकिन रोहित शर्मा ने बोर्ड को कहा है वे चाहते हैं कि वे इस सीरीज से आराम लें।”

  • Related Posts

    मुरैना में दवाओं की आड़ में नशे का कारोबार? बिना पर्चे बिक रही Pregacap-300, मेडिकल स्टोर का वीडियो वायरल

    मुरैना। शहर में मेडिकल स्टोर्स पर दवाओं की कथित अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। नशे के लिए दुरुपयोग के आरोपों के बीच Pregacap-300 टैबलेट को बिना डॉक्टर के…

    मुरैना में बेटी की हत्या का आरोप: प्रेमी को फोन करते देख पिता ने साफी से घोंटा गला, सिर पर ईंट से किए वार; पति पर पहरा देने का आरोप

    मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के नगरा थाना क्षेत्र के रतन का पुरा गांव में 32 वर्षीय पूजा तोमर की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस…