नए साल के जश्न के बाद अर्जुन-मलाइका वापस लौटे, सामने आई तस्वीरें

बॉलीवुड की हॉट जोड़ी में शुमार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की नए वर्ष की जश्न की तस्वीर लाइमलाइट में रही थी. तस्वीर में अर्जुन-मलाइका के बीच की केमिस्ट्री देखने को मिली. यह दोनों कपल एक बार फिर से सुर्खियों में है. इसकी वजह दोनों का एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जाना है. यह दोनों हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आए. इन तस्वीरों में दोनों काफी स्टाइलिश लग रहे थे. मलाइका और अर्जुन ने नया साल गोवा में मनाया था.

सेलिब्रेशन के बाद यह दोनों अब मुंबई वापस आ गए हैं. मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों केजुअल लुक में दिखे. अर्जुन नीले रंग की टी-शर्ट के साथ जींस पहने हुए थे. वहीं मलाइका काले रंग के टॉप के साथ डेनिम जींस पहने थीं. दोनों ने ही गॉगल्स लगाए हुए थे. तस्वीरों में दोनों भले ही एक साथ थे लेकिन थोड़ा दूर नजर आए.मलाइका ने अर्जुन को किस करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर भी साझा की थी. तस्वीर साझा करते हुए मलाइका ने लिखा था- ‘सूरज,सितारे, रोशनी और खुशी…2020.’ इस तस्वीर में अर्जुन सेल्फी ले रहे हैं और मलाइका उन्हें किस कर रही हैं. तस्वीरों में दोनों की गजब की केमिस्ट्री दिखी थी. इस तस्वीर पर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने कमेंट कर दिया था. इस कमेंट ने खूब सुर्खियां बटोरी थी.

महीप कपूर ने अर्जुन और मलाइका की रोमांटिक तस्वीर पर दिल वाला इमोजी और स्माइली बनाई थी. महीप का यह कमेंट इस वजह से भी ज्यादा सुर्खियों में है क्योंकि वह कपूर खानदान की बहू हैं. मलाइका की इस तस्वीर पर महीप के कमेंट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों की बॉन्डिग अच्छी है. मलाइका ने अर्जुन के अलावा परिवार के साथ भी नए साल के जश्न की तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर में अर्जुन कपूर के अलावा बहन अमृता अरोड़ा और मां के अलावा कई और लोग हैं. मलाइका और अर्जुन ने अपने रिश्ते का खुलासा अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर एक तस्वीर पोस्ट करके किया था.

  • Related Posts

    केशम द्वीप पर धमाकों से ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव, दोनों देशों में चेतावनी और बातचीत का दौर जारी

    होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुए धमाकों की ईरानी मीडिया ने दी जानकारी, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से हमलों को बताया गया रक्षात्मक कार्रवाई; समझौते की संभावनाओं के बीच बढ़ी सैन्य…

    मुरैना में दवाओं की आड़ में नशे का कारोबार? बिना पर्चे बिक रही Pregacap-300, मेडिकल स्टोर का वीडियो वायरल

    मुरैना। शहर में मेडिकल स्टोर्स पर दवाओं की कथित अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। नशे के लिए दुरुपयोग के आरोपों के बीच Pregacap-300 टैबलेट को बिना डॉक्टर के…