जब ईशान खट्टर को जाह्नवी कपूर के लिए होटल से चुराना पड़ा तकिया, एक्टर ने खुद किया खुलासा!

नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के बीच स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग के बारे में सब जानते हैं। दोनों की दोस्ती काफी चर्चा में रहती है और सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें भी काफी शेयर की जाती हैं। कई बार दोनों के डेटिंग की खबर भी आई थीं, लेकिन अभी किसी ने कुछ कंफर्म नहीं किया है। अब ईशान ने इस दोस्ती को लेकर खुलासा किया है कि वो एक बार उन्होंने अपनी दोस्त के लिए होटल से तकिया चुरा लिया था।

जी हां, आपको सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन यह बात सच है कि एक बार ईशान खट्टर ने जाह्नवी कपूर के लिए होटल से तकिया चुराया था। ईशान खट्टर ने खुद यह पूरा वाकया बताया है। ईशान खट्टर ने नेहा धूपिया के रेडियो में बताया कि उन्हें जाह्नवी कपूर की रिक्वेस्ट पर होटल चुराना पड़ा था। ईशान ने कहा, ‘मैंने ओमान में जाह्नवी कपूर के लिए तकिया चुराया था क्योंकि वो नहीं कर पाई थीं।’

इसके अलावा शो में एक्टर ने अपने करियर और जाह्नवी के साथ काम करने को लेकर काफी बाते कीं। इसके अलावा ईशान खट्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इन दिनों ईशान खट्टर अनन्या पांडेय के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘खाली पीली’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसी चैट शो के क्विज सेशन में ईशान ने हिस्सा लिया और कई सवालों के जवाब दिए।

जब ईशान से पूछा गया कि वह क्रिसमस पर अपने करीबियों को क्या गिफ्ट देना पसंद करेंगे। इस पर ईशान ने कहा कि वह अपनी प्यारी भाभी मीरा को उनके दोस्तों के साथ ट्रिप गिफ्ट करना चाहेंगे और शाहिद को अपने साथ बाइक ट्रिप पर ले जाना चाहेंगे। साथ ही उन्होंने शाहिद कपूर के घर में चोरी छुपे एंट्री करने के बारे बताया। उन्होंने बताया मीरा को घर में जूते ले जाना पसंद नहीं है, ऐसे में वो चोरी छुपे घर में एंट्री लेते हैं।

  • Related Posts

    केशम द्वीप पर धमाकों से ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव, दोनों देशों में चेतावनी और बातचीत का दौर जारी

    होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुए धमाकों की ईरानी मीडिया ने दी जानकारी, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से हमलों को बताया गया रक्षात्मक कार्रवाई; समझौते की संभावनाओं के बीच बढ़ी सैन्य…

    मुरैना में दवाओं की आड़ में नशे का कारोबार? बिना पर्चे बिक रही Pregacap-300, मेडिकल स्टोर का वीडियो वायरल

    मुरैना। शहर में मेडिकल स्टोर्स पर दवाओं की कथित अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। नशे के लिए दुरुपयोग के आरोपों के बीच Pregacap-300 टैबलेट को बिना डॉक्टर के…