हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 147 अंक की तेजी, निफ्टी 12,250 के पार

नई दिल्ली । हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार उछाल के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 147.37 अंकों की वृद्धि के साथ 41,599.72 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 40.90 अंकों की बढ़त के साथ 12,256.80 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 शेयर हरे निशान और 19 शेयर लाल निशान में बंद हुए। आज दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक वक्त 41,775.11 अंक के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा था, वहीं एक बार यह गिरकर 41,447.80 अंक के न्यूनतम स्तर पर कारोबार करते पाया गया। सेंसेक्स आज 115.85 अंकों की बढ़त के साथ 41,568.20 पर खुला, वहीं, निफ्टी आज 55.1 अंकों की बढ़त के साथ 12,271.00 पर खुला।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    छत्तीसगढ़ में रात और सुबह के समय बड़ी ठंड

    रायपुर छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रात और सुबह के समय ठंड, तो दिन भर गर्मी लग रही है। नमी हवाओं की वजह से…