PAK: परवेज मुशर्रफ राजद्रोह मामले में पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, उठाई ये मांग

इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) ने गुरुवार को एक विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की. एक विशेष अदालत ने कुछ समय पहले ही मुशर्रफ को उच्च राजद्रोह मामले में दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई थी. डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मुशर्रफ ने 90 पृष्ठों की आपराधिक अपील में ट्रायल को संविधान और दंड संहिता 1898 का सरासर उल्लंघन बताया. इसलिए उन्होंने विशेष अदालत के फैसले को रद्द करने की मांग की.

अपील में कहा गया है, “कोई अन्य उपाय, जो माननीय अदालत को उचित लगता हो, उसे भी मंजूर किया जा सकता है.” लाहौर हाईकोर्ट (एलएचसी) ने सोमवार को विशेष अदालत के गठन को ही असंवैधानिक बता दिया था. इस्लामाबाद (Islamabad) स्थित विशेष अदालत ने 17 दिसंबर, 2019 को मुशर्रफ को मौत की सजा सुनाई थी.

पाकिस्तान के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी सैन्य प्रमुख को उच्च राजद्रोह का दोषी घोषित किया गया और उसे मौत की सजा दी गई. मुकदमे की सुनवाई शुरू होने के छह साल बाद मुशर्रफ को मौत की सजा सुनाई गई. तत्कालीन पीएमएल-एन सरकार द्वारा तीन नवंबर 2007 को संविधान को निलंबित करने के लिए यह मामला दायर किया गया था, जब मुशर्रफ ने देश में आपातकाल लगाया था.

फैसले के बाद की अपनी याचिकाओं में मुशर्रफ ने एलएचसी से कहा था कि वह विशेष अदालत के असंवैधानिक फैसले को अलग रखे. उन्होंने अपनी याचिका पर निर्णय होने तक फैसले को रद्द करने की भी मांग की. पूर्व सैन्य प्रमुख फिलहाल दुबई (Dubai) में हैं. पिछले महीने उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    रायपुर : उद्योग मंत्री के प्रयासों से कोरबा में बिछेगा सड़कों का जाल, बजट में सौगातों की बौछार

    रायपुर कोरबा शहर समेत जिले को विकसित बनाने के क्रम में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के सशक्त प्रयासों से 150 से अधिक सड़क परियोजना, सिंचाई परियोजना,…