Ind vs Aus: कोच रवि शास्त्री का आलोचकों को करारा जवाब, सीरीज जीत के बाद दिया बयान

बेंगलुरु । ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने लगातार दोनों मुकाबले जीतकर 2-1 से जीत दर्ज की। भारत ने रविवार को सीरीज के निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर साल की शुरुआत दमदार अंदाज में की। टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने सीरीज जीतने के बाद आलोचकों के आड़े हाथों लिया।

भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री ने वनडे सीरीज जीतने के बाद पिछले साल ऑस्ट्रेलिया पर भारत की टेस्ट सीरीज में जीत की सराहना नहीं करने वाले आलोचकों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब कोई नहीं कह सकता कि हम कमजोर ऑस्ट्रेलियाई टीम से खेले।

शास्त्री ने कहा, ‘इस टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। कोई नहीं कह सकता कि हम कमजोर ऑस्ट्रेलियाई टीम से हारे। मुंबई में हारने के बाद लगातार दो मैच जीतना और इतनी यात्रा के बीच, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने तीनों मैचों में टॉस जीता।’

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 287 रन का लक्ष्य रखा था। रोहित शर्मा की शतकीय पारी के दम पर भारत ने 47.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल कर सीरीज को अपने नाम किया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 89 रन की पारी खेली जबकि श्रेयस अय्यर ने नाबाद 44 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया में भारत की टेस्ट सीरीज में जीत के बाद बीसीसीआइ के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली समेत कई ने कहा था कि यह पूरी मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम नहीं थी। इस बार हालांकि जिस ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत ने हराया, उसमें स्मिथ और वार्नर दोनों थे।

भारत ने सीरीज 2-1 से की अपने नाम

तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को 10 विकेट की शर्मनाक हार मिली थी। मुंबई में हार मिलने के बाद भारत ने राजकोट वनडे में 36 रन से जीत हासिल कर सीरीज में बराबरी की थी। निर्णायक मैच में खेलने उतरी भारतीय टीम ने बैंगलूरु में 7 विकेट से जीत दर्ज की।

  • Related Posts

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…

    मंदसौर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से गर्भवती महिला और उसकी बहन की मौत, पति-बेटी घायल

    मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी के पास तेज रफ्तार ट्रक…