Amitabh Bachchan और जया बच्चन ने करवाई कटरीना कैफ की ‘शादी’, ये बड़े सुपरस्टार हुए शामिल

नई दिल्ली । कल हमने आपको कटरीना कैफ की कुछ फोटोज़ दिखाई थीं जिनमें वो दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही थीं। कटरीना की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थीं। इसी बीच इनकी शादी की फोटोज़ भी सामने आ गई हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि कटरीना की शादी में बॉलीवुड के बस दो दिग्गज शामिल हुए हैं, और वो दो दिग्गज हैं जया बच्चन और अमिताभ बच्चन। अमिताभ और जया के अलावा कटरीना की शादी में साउथ के कुछ सुपरस्टार भी शामिल हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की कुछ फोटो सामने आई हैं जिनमें वो फेरे लेती नजर आ रही हैं।

ये सब पढ़कर आप थोड़ा चौंक गए होंगे ना? चौंकना जायज़ भी क्योंकि कटरीना का शादी और कोई हल्ला नहीं? कोई फोटोशूट नहीं? किसी सेलेब की फोटो नहीं? ये कैसे हो सकता है? और सबसे बड़ी बात दूल्हा कौन है? ये सारे सवाल आपके दिमाग में भी घूम गए होंगे ना? अगर आप ऐसा कुछ सोच रहे हैं तो मत सोचिए, क्योंकि कटरीना की शादी असली में नहीं हुई है। हालांकि उनकी शादी हुई जरूर है, पर वो सिर्फ एक ऐड के लिए। अमिताभ के फैन पेज पर कुछ फोटो शेयर की गई हैं जिनमें ‘दुल्हन’ कटरीना फेरे लेते दिख रही हैं और उनके साथ मौजूद हैं जया बच्चन और अमिताभ बच्चन। खबरों की मानें तो ये फोटो एक ज्वैलिरी ऐड की शूटिंग के दौरान की हैं।

  • Related Posts

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…

    मंदसौर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से गर्भवती महिला और उसकी बहन की मौत, पति-बेटी घायल

    मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी के पास तेज रफ्तार ट्रक…