Ind vs NZ: रिषभ पंत की वापसी पर केएल राहुल ने दिया जवाब, मिल पाएगी कभी टीम में जगह

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज का आगाज जीत के साथ किया। इस मैच में केएल राहुल बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए। राहुल को रिषभ पंत की जगह कप्तान विराट कोहली ने टीम में शामिल किया। बतौर विकेटकीपर पंत से मुकाबला करने और उनके रहते पंत की वापसी पर राहुल ने मैच के बाद जवाब दिया।

ऑकलैंड टी20 में भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले ओपनर केएल राहुल ने मीडिया से मैच के बाद बात की। राहुल को इस बारे में सवाल किया गया कि क्या पंत की सीरीज में उनके रहते टीम में वापसी हो सकती है।

इस पर राहुल ने बहुत सरल सा जवाब दिया और कहा, “यह सब मेरे उपर नहीं है।”

राहुल ने कहा कि वो विकेटकीपिंग मिलने के बाद से अपनी दोहरी भूमिका का मजा उठा रहे हैं। राहुल का कहना था, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे यह काफी अच्छा लग रहा है। यह मेरे लिए बिल्कुल नया है। शायद ऐसा लगता होगा कि मैंने कभी कीपिंग नहीं कि है लेकिन मैं अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम के लिए पिछले 3-4 साल कीपिंग की है। मैंने फर्स्टक्लास टीम की तरफ से भी जब कभी खेला वहां मौका मिलने पर विकेटकीपिंग की है। मैं लगातार विकेटकीपिंग करता रहा हूं।”

केएल राहुल को मिली पंत की जगह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रिषभ पंत बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे। इस मैच में पंत की जगह केएल राहुल ने विकेटकीपिंग की। इसके बाद बाकी के दोनों मुकाबलों में पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी पंत की जगह राहुल से विकेटकीपिंग कराई गई।

  • Related Posts

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…

    मंदसौर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से गर्भवती महिला और उसकी बहन की मौत, पति-बेटी घायल

    मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी के पास तेज रफ्तार ट्रक…