पाकिस्तान को आतंकी गुटों के खिलाफ ठोस कदम उठाने चाहिए: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा पाकिस्तान ने भारत के साथ बातचीत के माध्यम से विवादों को शांतिपूर्वक निपटाने के बजाय भारत के खिलाफ आतंक की नीति को इस्तेमाल करने पर जोर दिया। सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवादी समूहों के खिलाफ ठोस कदम उठाने होंगे। सिंह ने यहां 12 वें दक्षिण एशिया सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह जरूरी है कि आतंकवादी और उनके वैचारिक और वित्तीय नेटवर्क को जड़ से मिटा दिए जाएं और उन्हें समर्थन न मिले।

राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए एक संयुक्त दृष्टिकोण विकसित करने के लिए एक देश को छोड़कर अपने पड़ोसियों के साथ बातचीत में लगा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘ क्षेत्रीय सुरक्षा कायम करने के लिए एक-दूसरे की संवेदनाओं को समझना और हस्तक्षेप नहीं करने के सिद्धांतों का पालन करना आवश्यक है।’

सिंह ने कहा कि दक्षिण एशिया क्षेत्र को आतंकवाद को हराने के अपने प्रयासों में एकजुट होना चाहिए। मुंबई, पठानकोट, उरी और पुलवामा हमले पड़ोसी देश द्वारा प्रायोजित आतंकवाद की गंभीर याद दिलाते हैं। पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने होंगे।

  • Related Posts

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…

    भारत ने किया स्वदेशी ‘प्रलय’ मिसाइल का सफल परीक्षण, दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम के लिए बनेगी चुनौती

    भारत ने अपनी रक्षा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक और अहम उपलब्धि हासिल की है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने गुरुवार, 5 नवंबर को स्वदेशी…