Pakistan: मंदिर में तोड़फोड़ मामले में 4 गिरफ्तार, मंत्री ने लगाया ईशनिंदा के आरोप

कराची । पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मंदिर में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने चार लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने मंदिर पर हमला बोल दिया। मंदिर को नुकसान पहुंचाने और मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने के बाद आरोपी फरार हो गए थे।

पाकिस्तानी अखबार डॉन ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि 15, 13, 13 और 12 साल की उम्र के चारों लड़कों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उन्होंने मंदिर से पैसे चुराने के लिए वारदात को अंजाम दिया। छाचरो के रहने वाले चारों आरोपियों को थारपारकर पुलिस ने गिरफ्तार किया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सिंध प्रांत में थार के छाचरो शहर स्थित माता देवल भिटानी मंदिर में रविवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। मंदिर को नुकसान पहुंचाने के अलावा संदिग्धों ने मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। थार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब्दुल्ला अहमद के निर्देश पर संदिग्धों के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज की गई।

मंत्री ने लगाया ईशनिंदा के आरोप

इस बीच सिंध के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हरि राम किशोरी लाल ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ ईश निंदा का मामला दर्ज करने को कहा है। अल्पसंख्यक विभाग के अनुसार, मंत्री ने पुलिस को घटना की जांच करने और उपद्रवियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था।

सिंध में सबसे ज्यादा हिंदू

पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है। सरकार का मानना है कि वहां 75 लाख हिंदू रहते हैं, जबकि समुदाय के लोगों का कहना है कि उनकी आबादी 90 लाख से ज्यादा है। ज्यादातर हिंदू आबादी सिंध प्रांत में रहती है।

गुरुद्वारे पर हुआ था हमला

उल्लेखनीय है कि पकिस्तान में स्थित सिखों के पवित्र तीर्थस्थल गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर भीड़ ने हमला बोल दिया था। भीड़ ने गुरुद्वारे पर पथराव करते हुए श्रद्धालुओं में भय पैदा कर दिया था। आरोपितों ने शहर का नाम बदलने की धमकी भी दी थी।

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…