SBI Q3 Rrsult: तीसरी तिमाही में भारतीय स्‍टेट बैंक के शुद्ध लाभ में आया 41% का उछाल

नई दिल्‍ली । देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI) ने शुक्रवार को तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए। SBI ने बताया कि अक्‍टूबर-दिसंबर 2019 की तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 41 फीसद बढ़कर 6,797.25 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले की समान अवधि में बैंक का शुद्ध मुनाफा 4,823.29 करोड़ रुपये रहा था। समीक्षाधीन तिमाही में समेकित आय बढ़कर 95,384.28 हो गई जो एक साल पहले की समान अवधि में 84,390.14 करोड़ रुपये थी।

परिसंपत्ति के मोर्चे पर तीसरी तिमाही में SBI ने सकल गैर-निष्‍पादित परिसंपत्तियों (GNPA) में सुधार दर्ज किया है। 31 दिसंबर 2019 को समाप्‍त हुई तिमाही में यह सकल कर्ज का 6.94 फीसद रहा जो एक साल पहले की समान अवधि में 8.71 फीसद था। शुद्ध गैर-निष्‍पादित परिसंपत्तियां (NPA) 3.95 फीसद से घटकर 2.65 फीसद पर आ गईं।

स्‍टैंडअलोन आधार पर तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 41.2 फीसद बढ़कर 5,583.36 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले की समान अवधि में 3,954.81 करोड़ रुपये था। SBI ने कहा कि यह किसी भी तिमाही में दर्ज किया गया अबतक का सबसे अधिक मुनाफा है।

  • Related Posts

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…

    मंदसौर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से गर्भवती महिला और उसकी बहन की मौत, पति-बेटी घायल

    मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी के पास तेज रफ्तार ट्रक…