पाकिस्तान को नहीं ट्रैफिक रूल्स की समझ, 15 दिन में हजारों गिरफ्तार, करोड़ो का कटा चालान

कराची: पाकिस्तान (Pakistan) के सबसे बड़े शहर व सिंध प्रांत की राजधानी कराची (Karachi) में ट्रैफिक पुलिस द्वारा लागू किए गए वन वे के नियम के उल्लंघन पर बीते 15 दिनों में 2 हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, जिन रास्तों को ट्रैफिक पुलिस ने वन वे घोषित किया हुआ है, उन पर इस नियम को तोड़कर विपरीत दिशा से आने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई.

ट्रैफिक पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि इस कार्रवाई में 17 जनवरी से 31 जनवरी के बीच कुल 2092 चालकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इस मामले में 2042 मुकदमे दर्ज किए हैं. कुल 71 हजार 377 चालान काटे गए हैं और एक करोड़ 42 लाख चार हजार 450 रुपये जुर्माना वसूला गया है. आम तौर से ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन कर किसी को हताहत करने के मामले में गिरफ्तारी जैसी कड़ी कार्रवाई की जाती है.

लेकिन, इस मामले में वन वे के उल्लंघन पर यह कार्रवाई की गई और लोगों की तरफ से इसका विरोध किया गया. इसके बाद, सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने मामले में दखल देते हुए पुलिस को मुकदमे दर्ज नहीं करने का आदेश दिया. इसके बाद पुलिस अब सिर्फ चालान काट रही है.

शहर के लोगों ने मुख्यमंत्री से यह भी मांग की है कि जिन लोगों पर ट्रैफिक पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है, उन पर से सभी मामले हटाए जाएं. अगर ऐसा नहीं किया गया तो इन तमाम लोगों को, जिनमें अधिकांश युवा हैं, भविष्य में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…