Share Market: बढ़त के साथ खुला बाजार, निफ्टी 12,000 के पार, इन शेयरों में तेजी

नई दिल्ली । शेयर बाजार आज बुधवार को बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 132.41 अंक की बढ़ोत्तरी के साथ 40,863.10 पर खुला है। खबर लिखे जाने तक यह अधिकतम 40,921.71 अंक तक गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 26.20 अंक की बढ़ोत्तरी के साथ 12,005.85 पर खुला है। खबर लिखने तक यह अधिकतम 12,009.65 अंकों तक गया।

सेंसेक्स बुधवार सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर शुरुआती कारोबार में 64.71 अंक की बढ़ोत्तरी के साथ 40,854.28 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 21.30 अंक की बढ़त के साथ 12,000.95 पर कारोबार कर रहा था। इस समय पर निफ्टी की 50 कंपनियों में से 27 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर और 23 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।

इन शेयरों में दिख रही तेजी

शुरुआती कारोबार में आज बुधवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की 50 कंपनियों के शेयरों में से TATA MOTORS, INFRATEL, BPCL, BAJAJ-AUTO और UPL के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दिखाई दी।

भारतीय रुपया और क्रूड ऑयल

भारतीय रुपया आज बुधवार को बढ़त के साथ खुला है। रुपया आज एक डॉलर के मुकाबले छह पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 71.21 पर खुला है। गौरतलब है कि रुपया मंगलवार को एक डॉलर के मुकाबले 71.27 पर बंद हुआ था। वहीं, क्रूड ऑयल की बात करें, तो बुधवार सुबह क्रूड ऑयल डब्ल्यूटीआई 1.07 फीसद की तेजी के साथ 50.14 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था। और ब्रेंट ऑयल 1.20 फीसद की तेजी के साथ 54.61 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…