Gold Futures price: सोने की वायदा कीमतों में आई गिरावट

नई दिल्ली । सोने की वायदा कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार को 10 बजकर 24 मिनट पर तीन अप्रैल 2020 के सोने के वायदा भाव में 165 रुपये की गिरावट देखने को मिल रही थी। इस गिरावट से तीन अप्रैल 2020 का सोने का वायदा भाव 40,035 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

वहीं, पांच जून 2020 के सोने के वायदा भाव की बात करें, तो इसमें भी गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। इस सोने में गुरुवार को 10 बजकर 38 मिनट पर 137 रुपये की गिरावट देखी जा रही थी, जिससे यह 40,201 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

उधर चांदी के वायदा भाव में गुरुवार को इजाफा देखा जा रहा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच मार्च 2020 के चांदी के वायदा भाव में गुरुवार दोपहर 1 बजकर 14 मिनट पर 0.47 फीसद या 215 रुपये की बढ़ोत्तरी देखी जा रही थी। इस बढ़त से पांच मार्च 2020 का चांदी का वायदा भाव 45,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोना गुरुवार को 0.21 फीसद या 3.32 डॉलर की बढ़त के साथ 1,559.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी 0.62 फीसद या 0.11 डॉलर की बढ़ोत्तरी के साथ 17.72 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

अब कच्चे तेल की बात करे, तो एमसीएक्स एक्सचेंज पर 19 फरवरी 2020 के क्रूड ऑयल की वायदा कीमत गुरुवार दोपहर 1 बजकर 19 मिनट पर 0.54 फीसद या 20 रुपये की बढ़त के साथ 3,700 रुपये प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रही थी।

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…